बीजेपी प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस का आयोजन ,वीडी बोले – मुस्लिम खुद कहते हैं मोदी की योजनाओं से जीवन बदला…!

BHOPAL – रविवार को भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के मौके पर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यालय परिसर में भाजपा का ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने भोपाल की मध्य विधानसभा के बूथ क्र 159 के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया…।

ये धारणा बनाई जाती है कि भाजपा तो बडे़ लोगों की पार्टी है – प्राथमिक सदस्यों की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- ये परसेप्शन बनाया जाता है कि भाजपा तो बडे़ लोगों की पार्टी है। बलिदान के आधार पर खड़ा हुए दल को झोपड़ी में रहने वाले व्यक्ति ने विचार दिया। हर गरीब के जीवन को बदलने का काम उस गरीब मां का बेटा कर रहा है जो मां अपने बेटे के लालन-पालन के लिए दूसरों के घरों में काम करने जाती थी। उस मां के बेटे ने भारत का परिदृश्य बदल दिया। आज भाजपा का 46वां दिवस है। अपने बूथ पर जाकर लोगों को बताइए कि ये वो भाजपा है जिसने हर गरीब के जीवन में बदलने का काम किया है…।

Next Post

खुद के आदेश की तालीम करने नहीं पहुंचे मौके पर पुलिस बल और पीड़ित होता रहा परेशान !

Fri Apr 11 , 2025
नायब तहसीलदार खुद के आदेश की तालीम करने नहीं पहुंचे मौके पर पुलिस बल और पीड़ित होता रहा परेशान…! भोपाल – आपको बता दें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अगर यह हाल है तो इससे आप समझ सकते हैं कि वर्तमान जिम्मेदार प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी पीड़ितों को किस […]

You May Like

Breaking News