मध्य मध्य में किसान कांग्रेस के नवनियुक्त हुई…!

भोपाल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौहान ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर वहां कांग्रेस नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया…!

जीतू पटवारी ने श्री चौहान को किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए प्रदेश में किसानों की समस्याओं को पूरी ताकत के साथ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि आज प्रदेश का किसान परेशान है प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो वादा किया था किसानों से वह अपने वादे से मुकर गई है हम सभी को मिलकर किसानों से किए वादों को सरकार को याद दिलाना है और उन वादों को पूरा कराने के लिए सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई में एक साथ खड़े होकर किसान विरोधी सरकार को नींद से जगाना है ताकि किसानों के साथ न्याय हो सके…!

किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाते हुए किसानों के हक सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष के साथ लड़ाई लड़ेंगे और किसानों को न्याय दिला कर रहेंगे…! 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सर्वश्री कुणाल चौधरी, राजीव सिंह, गौरव रघुवंशी, डॉ. संजय कामले, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार पटेल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे…!

Next Post

दर्शन सिंह चौधरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित...!

Sun Mar 2 , 2025
खबर भोपाल से… *- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 2600 रूपए प्रति क्विंटल गेंहू खरीदी का निर्णय किसानों को बड़ा उपहार*  *- प्रधानमंत्री जी ने खेती में क्रांतिकारी परिवर्तन किया, अब आईआईटी पास युवा खेती कर रहे* *- कांग्रेस के शासनकाल में किसान खेती के प्रति उदासीन हो गया था, अब उन्नत […]

You May Like